Advertisement Section
Header AD Image

रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

अल्मोड़ा/देहरादून।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित “दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल” कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडिया, विधायक  मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा  कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा  रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।

Previous post समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड 2024 विधयेक के प्राविधानों के सफल व्रिफयान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा
Next post देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान: अस्मिता ममगाई