Advertisement Section
Header AD Image

भारत ने बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, संजू और तिलक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, 15 नवम्बर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेलीं।

भारतीय बल्लेबाजों का विस्फोटक प्रदर्शन
इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे लुथो सिपामला ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में अभिषेक को निशाना बनाया और क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 200 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू के साथ दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की साझेदारी की। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत का स्कोर 280 के पार पहुंच गया।

भारत ने बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में शीर्ष पर भी भारत ही है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में भारत ने छह विकेट पर 297/6 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा एक और रिकार्ड भारत के नाम हो गया। भारतीय बल्लेबाजों ने एक पारी में 23 छक्के लगाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह पूर्ण सदस्यीय टीमों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत बनाम बांग्लादेश मैच में बना था, जिसमें 22 छक्के लगे थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय के सर्वाधिक स्कोर
297/6 भारत बांग्लादेश हैदराबाद 2024, 283/1* भारत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024, 278/3, अफगानिस्तान आयरलैंड देहरादून 2019, 267/3 इंग्लैंड वेस्टइंडीज तारौबा 2023

संजू और तिलक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210* रनों की साझेदारी हुई। यह किसी भी विकेट के लिए भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान दोनों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे या उससे कम विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया।

Previous post भारतीय नौसेना में 12वीं पास के लिए सीधी भर्ती! नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से भरे जाएंगे फॉर्म
Next post 17 नवंबर आज रात 9 बजे बंद होंगे भगवान बदरी विशाल के कपाट, बड़ी संख्या में धाम पहुंचे श्रद्धालु