Advertisement Section
Header AD Image

हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के दिए निर्देश

चमोली। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं उन्होंने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यहीं से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए #सचिव स्वास्थ्य #डा. आर. राजेश कुमार  गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

Previous post सुनील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर जीते 50 हजार रुपए
Next post भाजपा महिला मोर्चा ने अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ किया भोज