Advertisement Section
Header AD Image

अमरजीत को प्रभारी बनाया जाना उत्तराखंड कांग्रेस के लिए गौरव की बातः भास्कर चुग

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष रहे सरदार अमरजीत सिंह को हाल ही में सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया गया था और अब उनको पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है स सरदार अमरजीत सिंह की इस नियुक्ति पर कांग्रेस सेवा दल ने उन्हें बधाई दी है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि  सरदार अमर जीत सिंह की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के प्रभारी पद पर नियुक्ति उत्तराखंड कांग्रेस के लिए गौरव की बात है और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इससे और मेहनत से काम करने की प्रेरणा मिलेगी स उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सेल का अध्यक्ष रहते हुए सरदार अमरजीत सिंह ने जिस तरह से उत्तराखंड में कांग्रेस को सोशल मीडिया पर एक्टिव किया और मजबूत बनाया, उससे कांग्रेस को एक नई ताकत मिली स आज भी उत्तराखंड अध्यक्ष के रूप में अमरजीत सिंह के कार्यकाल से सोशल मीडिया के साथी प्रेरणा लेते हैं स राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके कार्य को पहचाना और उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाया स सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश के सोशल मीडिया के कांग्रेस फाइटर्स से आह्वान किया कि जिसके द्वारा भी सोशल मीडिया पर जो भी कार्य किया जा रहा है राष्ट्रीय नेतृत्व की उस पर पैनी नजर है, सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता जांबाज तरीके से अपनी जंग जारी रखें, प्रत्येक साथी को सम्मान मिलना निश्चित है। सरदार अमरजीत सिंह को बधाई देने वालों में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, प्रदेश सचिव गुलाब सिंह धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, जिला महासचिव जीवन सिंह, सायरा आजाद, पम्मी देवी, सोमपाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी विकास शर्मा, गुरजीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, अमरजीत कौर आदि शामिल रहे।

Previous post रक्षाबंधन समारोह, 3000 से अधिक बहनों ने बांधा कृषि मंत्री गणेश जोशी को रक्षा सूत्र
Next post राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया।