Advertisement Section
Header AD Image

किशोर उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल किशोर बीजेपी के टिकट से टिहरी का चुनाव लड़ेंगे

देहरादून श्रेष्ठन्यूज़ संपादक वन्दना रावत

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख किशोर उपाध्याय अब भाजपाई हो गए हैं। इधर किशोर  को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया उधर उपाध्याय ने झटपट बीजेपी ज्वाइन कर ली। लगता है किशोर भी बीजेपी में जाने के लिए कांग्रेस की करवाई का इंतज़ार कर रहे थे। कांग्रेस से बेदखल होने के आज उन्हें बीजेपी में  स्वागत के साथ सदस्यता दिलाई गई।

किशोर बीजेपी के टिकट से टिहरी का चुनाव लड़ेंगे इसकी औपचारिक घोषणा लिस्ट के ज़रिए कर दी जाएगी।  इससे पहले बीजेपी से बढ़ती नज़दीकियों के चलते पहले कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया फिर आखिरकार अपने पूर्व कप्तान को 6 सालों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया, और इस तरह कभी नेहरू गांधी परिवार के खासमखास लोगों में शुमार रहे किशोर और कांग्रेस का करीब 4 दशक पुराना रिश्ता खत्म हुआ और कमल- किशोर के नए रिश्ते की शुरुआत हुई।

Previous post भाजपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जानिए कौन कहा से लड़ेगा चुनाव
Next post भाजपा को बड़ा झटका भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों धन सिंह नेगी और राजकुमार ठुकराल ने भाजपा छोड़ी