Advertisement Section
Header AD Image

खेत में काम कर रहे चार चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में मानसून के मौसम ने शुरू में ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खेत में काम कर रहे चार लोग आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए हैं। चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र पाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Previous post यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
Next post जल संचय अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने ग्रामीणों के साथ जंगल में वर्षा जल संरक्षण के लिए खुदाई कर सैकड़ों खंतियां तैयार की