Advertisement Section
Header AD Image

महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट, चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Previous post सूचना अधिकार के तहत ली गई सूचना में हुआ खुलासा
Next post एसडीआरएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया -एस.डी.आर.एफ में कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा