Advertisement Section
Header AD Image

पिथौरागढ़ में बड़ी दुर्घटना, बोलेरो खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, दो घायल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो  गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकर मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

Previous post महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, होम-स्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी
Next post क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आम जनता से होंगे रू-ब-रू