Advertisement Section
Header AD Image

श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों की मंत्री जोशी ने की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृत लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल कर्नल सुबोध शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उधमसिंहनगर कर्नल बीडी धपोला, मेजर बीएस रौतेला उपस्थित रहे।

  

Previous post उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल
Next post नशा तस्कर अब दून पुलिस की नजरों से नहीं हो पायेंगे ओझल पुलिस की रहेगी नशा तस्करों पर पैनी नजर