Advertisement Section
Header AD Image

राज्यपाल से मंत्री सतपाल महाराज ने की शिष्टाचार मुलाकात।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से राजभवन में बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्यपाल को राज्य में पंजीकृत होम स्टे की जानकारी, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, बद्रीनाथ धाम को स्मार्ट स्पिरिचुअल टाउन विकसित किये जाने के कार्यों, विभिन्न स्थानों में रोपवे निर्माण योजना आदि की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने सिंचाई विभाग के अर्न्तगत सिंचाई योजनाओं, चौकडैमों के निर्माण आदि के बारे में अवगत कराया। इस दौरान वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।
Previous post शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
Next post धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।