Advertisement Section
Header AD Image

टनल से सुरक्षित निकाले गए प्रत्येक श्रमिक को मोरारी बापू द्वारा 15-15 हजार रु की धनराशि दी जाएगी।

 

देहरादून। उत्तरकाशी की टनल से सुरक्षित निकाले गए प्रत्येक श्रमिक को मोरारी बापू द्वारा 15-15 हजार रु की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि श्रमिकों के खातों में भेजी जाएगी।
गत 12 नवंबर से उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में 41 मजदूर फंसे हुए थे, जिन्हें कि खासा मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। पिछले 17 दिनों से पूरे देश को जिस पल का इंतजार था वह मंगलवार को आ गया। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे 41 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरितमानस के प्रतिपादक पूज्य मोरारीबापू ने भी इसकी सराहना की है और सभी कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया है। पूज्य मोरारी बापू ने इन कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार को बधाई दी। सभी 41 बहादुर कर्मचारियों को मोरारी बापू ने प्रति कर्मचारी 15,000 रुपये की राशि अर्पण की है। कुल 6,15,000 रुपये की राशि श्रमिकों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। पूज्य मोरारीबापू ने भी सभी श्रमिकों के परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Previous post मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को ₹ 1-1 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक भेंट किए
Next post मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को ₹ 1-1 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक भेंट किए