Advertisement Section
Header AD Image

पर्वतारोही रोहित भट्ट को मिली माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति, 2 अप्रैल को काठमांडू जाएंगे

टिहरी, 17 मार्च। पर्वतारोही रोहित भट्ट को दुनिया के सबसे बड़ी ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी फतह करने के लिए अनुमति मिल गई है. पर्वतारोही रोहित भट्ट 2 अप्रैल 2025 को काठमांडू जाएंगे.टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने पर्वतारोही रोहित भट्ट को तिरंगे के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

2 अप्रैल को काठमांडू जाएंगे
टिहरी के रहने वाले पर्वतारोही रोहित भट्ट किसी पहचान का मोहताज़ नहीं हैं. रोहित भट्ट अप्रैल महीने में दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी को फतेह करने के लिए रवाना होने वाले हैं. इस यात्रा के लिए उन्हें परमिशन मिल चुकी है. परमिशन मिलने के बाद रोहित भट्ट जल्द ही अपना अभियान शुरू करेंगें. पर्वतारोही रोहित भट्ट अपने इस अभियान को लेकर काफी उत्साहित हैं.

2022 द्रौपदी का डांडा एवलांच में बच निकले थे रोहित
गौर हो कि बीती साल 4 अक्टूबर 2022 में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा 2 में आए एवलॉन्च में रोहित भट्ट सकुशल बच निकले थे. उन्होंने रेस्क्यू अभियान के दौरान एक इंस्ट्रक्टर समेत 4 लोगों की जान बचाई गई थी. कुछ महीने तक बेड रेस्ट के बाद वो फिर से पर्वतारोहण के लिए तैयार हुए. पर्वतारोही रोहित भट्ट के नये अभियान को लेकर टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

रोहित भट्ट इससे पहले यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर चुके हैं. उन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराया. ये एक रिकॉर्ड है. ले पर्वतारोही रोहित भट्ट तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को भी फतह कर चुके हैं.

Previous post उत्तराखंड के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं होंगी स्थापित, 84 पीएमश्री स्कूलों के लिए 68 करोड़
Next post चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय की मीटिंग में फैसला, वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड