Advertisement Section
Header AD Image

सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की भेंट

देहरादून। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी, किसान पुत्र,विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता, राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने समसामयिक व देश-विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने संसद सत्र सत्रावासन के बाद उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा से चर्चा की। उपराष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ देकर राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने उनका अभिनन्दन किया। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमि उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया।

Previous post सूचना विभाग के सहयोग से एसबीआई ने आयोजित किया कार्यक्रम
Next post मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सम्मुख विभागीय उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी।