Advertisement Section
Header AD Image

हल्द्वानी की घटना के बाद दून में भी पुलिस एलर्ट

देहरादून। हल्द्वानी की घटना के बाद दून में भी पुलिस एलर्ट मोड पर दिखायी दी। एसएसपी ने सभी को लाठी व हेलमेट के साथ 24 घंटे तैयारी की दशा में रहने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत वनफूलपुरा में हुई पथराव व आगजनी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सवेंदनशील स्थानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध व सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही स्वयं रात्रि में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल को भी हाई एलर्ट मोड पर रखते हुए लाठी/डंडो व हेलमट के साथ 24 घंटे तैयारी के हालत में रखा गया है।

Previous post उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना
Next post जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें। मुख्यमंत्री