देहरादून। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया एवं कैप्टन अजय यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अंतर्गत देहरादून स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति दमनात्मक रवैये के विरोध में अनुषांगिक संगठन एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया। जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी सुनिश्चित करायी। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सम्मलित हुए और अपने विचार रख केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों एवं जनहित के मुददों को सडक से सदन तक उठाने पर राहुल गांधी जी की सदस्यता रदद किए जाने पर तीखा प्रहार किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ओबीसी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष धनी लाल तथा तथा महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष देहरादून से संजय गौतम एवं ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, हर्ष पाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सदस्य पीसीसी मुरारी लाल खंडेलवाल कुंदन लाल आर्य ओमप्रकाश अमन सिंह रोहित भट्ट पवन बेस्ट वीरेंद्र चैहान अशोक कुमार अनिल नेगी प्रेम कुमार ओमप्रकाश उज्जैनवाल, संजय भारती, कैलाश बाल्मीकि आशीष भाई आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वहां सम्मिलित रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि वर्ष...
प्रदेश की खेल लिगेसी पॉलिसी हो रही है तैयार,खेल मंत्री रेखा आर्य
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम स्थित विभिन्न खेल अवस्थनाओं में चल रहे...
स्चच्छता कर्मचारी दिन की शुरुआत शहर की साफ सफाई से करते हैं, इनका कार्य और योगदान अतुलनीय है। मेयर सौरभ थपलियाल
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजन किया...
गंगा सम्मान यात्रा कण्डीसौड़ पहुची, गंगा विश्व की धरोहरपूर्व मुख्यमंत्री हरीश!
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गंगा सम्मान यात्रा कण्डीसौड़ पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा...
छात्र संघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र संघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी...
भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुशैल, गंगोलीहाट में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती भव्यता...