देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून अस्पताल एवं मैक्स अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। अस्पताल पहुंचकर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बस में 40 लोग सवार थे जो कि 70 फीट गहरी खाई में गिरी। उन्होंने कहा बस किन कारणों से बस दुर्घटना ग्रस्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है, वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए हैं उनको सरकार की तरफ से 4-4 लाख रूपये दिए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वह प्रभावितों की जाएगी। इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि वर्ष...
प्रदेश की खेल लिगेसी पॉलिसी हो रही है तैयार,खेल मंत्री रेखा आर्य
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम स्थित विभिन्न खेल अवस्थनाओं में चल रहे...
स्चच्छता कर्मचारी दिन की शुरुआत शहर की साफ सफाई से करते हैं, इनका कार्य और योगदान अतुलनीय है। मेयर सौरभ थपलियाल
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजन किया...
गंगा सम्मान यात्रा कण्डीसौड़ पहुची, गंगा विश्व की धरोहरपूर्व मुख्यमंत्री हरीश!
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गंगा सम्मान यात्रा कण्डीसौड़ पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा...
छात्र संघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र संघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी...
भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुशैल, गंगोलीहाट में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती भव्यता...