Advertisement Section
Header AD Image

सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी

देहरादून। शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

Previous post सीएम धामी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में किया प्रतिभा
Next post UKSSC ने स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा की रद्द