Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड में भर्ती में धांधली का राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा, भाजपा सरकार पर लगाया आरोप।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

उत्तराखंड में भर्ती में धांधली का राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा, सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा उत्तराखंड की विधानसभा तक नौकरियों में भ्रष्टाचार की राहुल गांधी ने कही बात

सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

उत्तराखंड की विधानसभा तक नौकरियों में भ्रष्टाचार कि राहुल गांधी ने कही बात

 

 

राहुल गाँधी ने लिखा

भाजपा सरकार में बेरोज़गारों से भी धोखा!

उत्तराखंड में नौकरी माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फ़ॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन भाजपा सरकार में ग़रीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरी पैसा लेकर अमीरों और सरकार के क़रीबी लोगों को बेची जा रही है।

नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है। भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है और मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

रोज़गार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों पर आखिर कार्रवाई कब होगी? ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।

Previous post पिथौरागढ़ में बदल फटने से 30 घर हुए छतिग्रस्त , एक की मौत।
Next post पारदर्शी व निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करना चाहते हैं मुख्यमंत्री धामी।