Advertisement Section
Header AD Image

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय को लेकर चर्चा की।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024 25 के अंतर्गत विषयों को लेकर सरकार के द्वारा कई बदलाव किए गए हैं। इस नीति में बदलाव के कारण व्यापारियों को कई प्रकार से आर्थिक हानि का सामना हो सकता है जिससे होटल व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के चलते होटल बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया कि हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है और आपके नेतृत्व में किसी को कोई भी नुकसान ना हो इसके लिए आप हमेशा परस्पर उसकी चिंता करते है,ं कृपया आप इसका समाधान जल्द से जल्द करेंगे तो इन व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद पी रहा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Previous post विधानसभा में सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट
Next post उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी