Advertisement Section
Header AD Image

सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी ने की खुदकुशी

देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में एक सचिवालय के कर्मी ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का प्रतीक हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सचिवालय के समीक्षा अधिकारी का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। शहर के लेन नंबर-11 सोसायटी एरिया ग्राफिक निवासी वीरेंद्र सिंह साही (34) अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह साही खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। लेकिन बुधवार सुबह घर पर उनका पंखे से लटका हुआ शव मिला।
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का प्रतीक हो रहा है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  

Previous post हैंडलूम डेनिम, नेचुरल ड्राइंग और इको प्रिंट के उत्पाद उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद
Next post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व आदिवासी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।