Advertisement Section
Header AD Image

संजीव सुन्द्रियाल ने क्षेत्रीय समाचार एकांश आकाशवाणी और दूरदर्शन देहरादून के समाचार प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

देहरादून। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी संजीव सुन्द्रियाल ने आज क्षेत्रीय समाचार एकांश आकाशवाणी और दूरदर्शन देहरादून के समाचार प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सुन्द्रियाल के योग्यता एवं अनुभव का लाभ लाभ देहरादून केंद्र को मिलेगा। इससे पूर्व वे आकाशवाणी शिमला में बतौर राज्य संवादादाता और संपादक के तौर पर कार्यरत थे। संजीव सुन्द्रियाल ने बताया कि वह  समाचारों की विश्वसनीयता के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक वर्ष से देहरादून आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नियमित रूप से किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई थी, ऐसे में अब नियमित अधिकारी की तैनाती होने से क्षेत्रीय समाचारों की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संजीव सुन्द्रियाल ने आकाशवाणी केंद्र, देहरादून से कुमाऊंनी और गढ़वाली समाचार बुलेटिन का प्रसारण और दोपहर में 10 मिनट के अतिरिक्त बुलेटिन का प्रसारण शुरू करवाया था। उन्होंने क्षेत्रीय समाचारों का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र देहरादून से शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  इससे पूर्व  2012 से 2017 तक सुन्द्रियाल आकाशवाणी देहरादून में  बतौर समाचार प्रमुख के रूप में  सेवांए दे चुके हैं।

Previous post तय समय पर निस्तारण न करने तथा अनावश्यक आपत्तियां लगाने वाले कार्मिकों के वेतन भी रोकने का सरकार बना रही मन
Next post मार्च 2024 तक पूर्ण करनी होगी मूल्यांकन व प्रमाणीकरण प्रक्रिया