Advertisement Section
Header AD Image

वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उनका शपथग्रहण शीघ्र होगा। सूचना आयुक्त नियुक्त होने के बाद योगेश भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं। योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन राज्यपाल ने योगेश भट्ट, निवासी-112, बैंक कालोनी, अजबपुर कला, देहरादून को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अधीन योगेश भट्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। योगेश भट्ट उत्तरांचल प्रेस क्लब में अध्यक्ष और महामंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति से मीडिया जगत में खुशी का माहौल है।

Previous post 5 व 6 दिसंबर को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
Next post 10 इलैक्ट्रिक बसों का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ