Advertisement Section
Header AD Image

17 अप्रैल 2022 को पदभार गृहण करेंगे प्रदेश नव नियुक्त करण माहरा।

देहरादून।  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  करण माहरा दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में पदभार गृहण करेंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  करण माहरा प्रातः 11ः00 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।
विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी  देवेन्द्र यादव, सहप्रभारी  राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण तथा प्रदेशभर के हजारों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Previous post गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा की नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है।
Next post कार्यदायी संस्थाओं को कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के प्रति गम्भीर रहना होगा , राजेश कुमार जिलाधिकारी ।