Advertisement Section
Header AD Image

मुख्यमंत्री ने हनुमान जी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने परिवार के साथ सुंदरकांड का पाठ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्री राम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं। हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

Previous post उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
Next post भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के 63वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे मुख्यमंत्री धामी।