Advertisement Section
Header AD Image

राज्यपाल ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून के माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति देवी दुर्गा का चतुर्थ स्वरूप माँ-कुष्मांडा सभी को आयु, यश, बल और आरोग्य प्रदान करे। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Previous post ओबीसी समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाजपा में हुए शामिल
Next post प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जमरानी बांध परियोजना को मिली मंजूरी