Advertisement Section
Header AD Image

क्रांति दल ने ऋषिकेश एम्स में की गई अवैध नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।

देहरादून उत्तराखंड ।

क्रांति दल ने ऋषिकेश एम्स में की गई अवैध नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ,ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स के खुलने के बाद उत्तराखंड के लोगों को अपेक्षा थी कि यह यहां के बेरोजगार नव युवकों को रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगा, परंतु एम्स प्रशासन ने स्थानीय बेरोजगार नव युवकों की उपेक्षा कर देश के अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में भर्ती की है, जिसके कारण यहां का बेरोजगार अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

Previous post उत्तराखंड कोई प्रयोगशाला नहीं है जहां सीएम ट्रायल पर बनाया जाएगा मनबीर चौहान ।
Next post विधायक केदार रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काम किया है।