Advertisement Section
Header AD Image

कार्तिक पूर्णिमा पर सामान्य से ज्यादा बड़ा और चमकदार नजर आएगा मून

नई दिल्ली, 4 नवम्बर। नवंबर का महीना एस्ट्रोनॉमी लवर्स के लिए एक खास सौगात लेकर आया है। लोगों को चांद के खास अंदाज में दीदार होंगे। चंद्रमा सबसे ज्यादा बड़ा और सबसे ज्यादा चमकदार नजर आने वाला है। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि चांद पृथ्वी के ज्यादा करीब होगा। इसे सुपर बीवर मून कहा जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर में भी सुपरमून नजर आया था। हालांकि इस बार चांद पहले के सुपरमून से भी ज्यादा चमकदार होगा।

कितना नजदीक होगा चांद?
नासा और एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, इस रात चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 222,000 मील (करीब 357,000 किलोमीटर) की दूरी पर होगा। आसमान साफ होने पर चांद के दीदार आप अपनी छत से भी कर सकते हैं, किसी खास टूल की इसके लिए जरूरत नहीं है। किसी खुले मैदान, समुद्र तट या पार्क जैसी जगह पर जाएं, शहर की रोशनी से जितना दूर होंगे, दृश्य उतना सुंदर दिखाई देगा। बुधवार, 5 नवंबर 2025 की शाम को चंद्रमा अपनी सबसे चमकीली अवस्था में होगा और रात भर आसमान में नज़र आएगा। नवंबर की पूर्णिमा को &बीवर मून&य कहा जाता है। यह नाम उत्तर अमेरिका की एक पुरानी परंपरा से जुड़ा है, जब इस मौसम में लोग सर्दी से पहले बीवर (एक प्रकार का जानवर) के फर के लिए जाल लगाते थे।

दीपों से रोशन होंगे काशी के घाट
कार्तिक पूर्णिमा की शाम को काशी के घाटों पर भी खास नजारा दिखेगा। देव दीपावली पर दस लाख से अधिक दिये गंगा घाट पर जलाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाएगा। इस महादीप उत्सव के साथ लेजर शो का आयोजन भी होगा। काशी का आसमान भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक फायर क्रैकर शो का आयोजन किया जाएगा।

16 प्रतिशत ज्यादा बड़ा दिखेगा चांद
चांद को जानने और तस्वीरें खींचने का मौका
अगर आपके पास छोटा टेलीस्कोप या दूरबीन है तो आप कार्तिक पूर्णिमा को चांद की सतह को भी ठीक से देख सकते हैं। इनकी मदद से आप चांद की सतह के कुछ अच्छे फोटोग्राफ भी ले सकते हो। आपको नंगी आंखों से भी चांद का एक पूर्ण रूप नजर आएगा। खासकर चंद्रोदय के समय इसे देखना काफी प्रभावशाली होगा। जिनके पास सिंगल लेंस रिफ्लेक्स (एसएलआर) कैमरा है वे 250 एमएम का टेलीफोटो लेंस लगाकर अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। अगर आपको सर्वोत्तम डिटेल चाहिए तो लंबी फोकल लैंथ का 500 से 600 एमएम का टेलीफोटो लेंस इस्तेमाल करें। विशेषज्ञों की सलाह है कि शटर स्पीड 1/30 प्रति सैकेंड और लो आईएसओ के साथ नॉयज कम करें।

Previous post ड्रग विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर पर किया औचक निरीक्षण, कहीं दसवीं पास बेच रहा था दवाई, तो कहीं मिली गंदगी
Next post सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर ‘खड़ा दीया’ अनुष्ठान में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु