Advertisement Section
Header AD Image

स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर हादसे में बस में सवार 6 बच्चों की हालत गंभीर।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत। 

रुद्रपुर। किच्छा में स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि, कुछ बच्चे हल्के चोटिल हुए हैं। वहीं, तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायल बच्चों को रुद्रपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे सितारगंज पानीपत नेशनल हाईवे-74 में पड़ने वाले यूपी के सिरसा चौकी क्षेत्र में किच्छा स्थित सेंट पीटर स्कूल की चलती बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना ज्यादा बच्चे हताहत हो सकते थे। जो बच्चे हादसे में घायल हुए हैं उनके पैर और सिर पर चोटें आई हैं। बस में कुल 23 बच्चे सवार थे।

Previous post जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक हुई संपन्न ।
Next post मॉनसून आते ही तीर्थयात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने लिया बड़ा निर्णय ।