Advertisement Section
Header AD Image

स्पीकर ने सदन के सुचारू रूप से संचालन को पक्ष-विपक्ष से की सहयोग की अपील

 

गैरसैंण। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा की बैठक में विधायी कार्यों और कार्य संचालन का एजेंडा तय किया गया। स्पीकर ऋतु भूषण खंडूड़ी ने राजनीतिक दलों से सदन को शांतिपूर्वक ओर सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि वह सदन में सत्ता और विपक्ष को समान रूप से अवसर प्रदान करेंगी।
उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गैरसैंण में पहले सत्र को लेकर भराड़ीसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आयोजित की गई। स्पीकर ने सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इससे पूर्व उन्होंने राजनीतिज्ञों से सदन की कार्यवाही सुगमता से संचालित करने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान गरिमा बनाए रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनहित के मसलों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा। राजनेताओं से कहा कि संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 13 से 14 मार्च तक का एजेंडा तय किया गया। जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण, अध्यादेशों को पटल पर रखा जाना, औपचारिक कार्य, विधायी कार्य, विधानसभा सत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आय-व्ययक का प्रस्तुतिकरण एवं बजट पर चर्चा भी की जानी है। आगे के उपवेशन के लिए 14 तारीख शाम को पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मोहम्मद शहजाद, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पंत और उप सचिव नरेंद्र रावत मौजूद रहे।

Previous post डीएम टिहरी ने सीएचसी बेलेश्वर में किये 49 अल्ट्रासाउंड
Next post हल्द्वानी की लैब में दो मरीजों में हुई इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि