Advertisement Section
Header AD Image

कार कार के गहरी खाई में गिरने से हुई महिला की मौत।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

टिहरी : जनपद टिहरी टिहरी एनएच 58 आज सुबह 7 बजे के लगभग, एक कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई। जिसमें पति, पत्नी और एक बेटा सवार थे। देवप्रयाग पुलिस के मुताबिक तीनों चमोली से सुबह 4 बजे चलकर देहरादून अपने गृह प्रवेश में जा रहे थे। इस घटना में पति, पत्नी घायल हुए जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवप्रयाग ले जाया गया। जहाँ महिला नीतू देवी पत्नी भूपेंदर सिंह, उम्र 38 वर्ष निवासी नौटी पैन्यूली कर्णप्रयाग जिला चमोली की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। घायलों में भूपेंदर सिंह उम्र 40 वर्ष व आयुष पुत्र भूपेंद्र सिंह, उम्र 17 वर्ष शामिल है। दोनों की स्थिति सामान्य है।

Previous post राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी।
Next post सूचना महानिदेशक ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत करी।