Advertisement Section
Header AD Image

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में नही आया कोई बदलाव ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कमी कर दी है। प्रति सिलेंडर दाम में कमी के बाद दिल्ली में अब इसकी कीमत 2219 रुपये होगी।

कोलकाता में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 2322 रुपये होगी। मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत होगी।

कंपनी ने 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। उज्‍ज्‍वला योजना के लाभुकों को सरकार ने 200 रुपये अनुदान देने की घोषणा की थी।

Previous post राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव में उत्तराखण्ड को मिला प्रथम पुरस्कार।
Next post नई टिहरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।