कोटद्वार, 6 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बड़ी बहन के आवास में पहुंच कर उन्हें सांत्वना देंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कोटद्वार भ्रमण के दौरान वे सिद्धबली बाबा के दर्शन को भी जाएंगे।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर जाएंगे।
बताते चलें कि पिछले दिनों उनकी बड़ी बहन कौशल्या देवी के पति ओमप्रकाश रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया था। प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण की तमाम तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। कोटद्वार से वे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
