Advertisement Section
Header AD Image

5 फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आहूत

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से आहूत किया गया है। यह सत्र तीन दिन का हो सकता है। पिछले साल सितंबर में आहूत विधान सभा सत्र की विस्तारित बैठक (सत्र) 5 फरवरी से फिर बुलाई गई है। उप सचिव विधानसभा हेम पंत की ओर से इस आशय की सूचना दी गई है। विधानसभा के उप सचिव हेम पंत की ओर से जारी सूचना के अनुसार विधान सभा का वर्ष 2023 का द्वितीय सत्र मंगलवार 5 सितम्बर, 2023 को विधान सभा भवन देहरादून में आहूत किया था जो 8 सितम्बर, 2023 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड विधान सभा ने सोमवार 5 फरवरी, 2024 को पूर्वाहन 11 बजे से सत्र पुनः आहूत किया है। सत्र 5 से 7 फरवरी तक चल सकता है।

Previous post उत्तराखण्ड पुलिस के छह अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Next post श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस