Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड कोई प्रयोगशाला नहीं है जहां सीएम ट्रायल पर बनाया जाएगा मनबीर चौहान ।

देहरादून उत्तराखंड ।

भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुख्यमंत्री पद के लिए स्वार्थवश गिड़गिड़ाकर उतराखंडियत का अपमान करने का आरोप लगाया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने रावत के मीडिया में आए को ट्रायल देना चाहिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले अब अपने ही आलाकमान के सामने एक मौका देने की गुहार लगा रहे हैं। चैहान ने तंज़ कसते हुए कहा, रावत  जी काठ की हांडी एक ही बार चूल्हे पर चढ़ती है जो 2014 में आपके सीएम बनते चढ़ चुकी है और उत्तराखंड कोई प्रयोगशाला नहीं है जहां सीएम ट्रायल पर बनाया जाएगा।

Previous post कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) को सही तरीके से लागू नहीं करने का आरोप लगाया ।
Next post क्रांति दल ने ऋषिकेश एम्स में की गई अवैध नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।