श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।
जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री प्रकाश चंद उम्र 58 निवासी दिसू मानस कांठा गुजरात की हृदय गति से और एक अन्य राम बाबू प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी मिस्काट मोती चंपारण, बिहार की पैदल यात्रा के दौरान पैर फिसलने और गिर जाने के कारण मौत हो गई।
बदरीनाथ धाम में गढवाल मंडल विकास निगम के रिजनल मैंनेजर पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। बदरीनाथ धाम में अब तक मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। कोतवाली बदरीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव घिंघराण के रहने वाले पान सिंह बिष्ट का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है।