Advertisement Section
Header AD Image

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने 25 नवम्बर से 24 अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी

हरिद्वार, 8 नवम्बर। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने 25 नवम्बर से 24 अगस्त तक होने वाली मुख्य परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है।

जारी कैलेंडर के अनुसार अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन की परीक्षा 25 नवम्बर, कार्मिक विभाग में उत्तराखंड सम्मिलत राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवम्बर, गृह विभाग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक की 22 से 29 नवम्बर, पुलिस विभाग उपनिरीक्षक 15 दिसम्बर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 29 दिसम्बर 2024, पुलिस दूर संचार सीओ की 18 दिसम्बर, लोक सेवा आयोग और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 12 जनवरी, प्राविधिक शिक्षा विभाग की 18 और 19 जनवरी, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक 22 से 23 फरवरी, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक 30 मार्च, माध्मिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता का 6 अप्रैल, एग्रीकल्चर इंजीनियरिग 17 अप्रैल, राज्य निर्वाचन आयोग के समीक्षा अधिकारी 27 अप्रैल, कार्मिक विभाग के उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 11 मई को होगी।

18 मई को वन विभाग वन ​क्षेत्राधिकारी एवं लौगिंग अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा होगी। 30 मई को प्राविधिक शिक्षा विभाग की राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा, 29 जून को कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा, 12 जुलाई को प्राविधिक शिक्षा विभाग की राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान/ सहायक शोध अधिकारी की मुख्य परीक्षा होगी।

13 जुलाई को प्राविधिक शिक्षा विभाग की राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में भौतिकी व गणित के प्रवक्ता पद के लिए मुख्य परीक्षा, 27 जुलाई को महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल की समीक्षा अधिकारी/सहायक अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा होगी। 10 अगस्त को प्राविधिक शिक्षा विभाग की राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियर, पीजीडीसीए/इलेक्टिकल इंजीनियरिंग पद पर प्रवक्ता की मुख्य परीक्षा होगी। 24 अगस्त को राजकीय पॉली​टेक्निक संस्थानों में इलेक्ट्रोनिक्स एवं संचार/अभियंत्रण/फार्मेसी पद पर प्रवक्ता के लिए मुख्य परीक्षा होगी।

Previous post विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ रही है भाजपा : आशा नौटियाल
Next post जिस जगह प्रभु राम ने चढ़ाया था भोलेनाथ को जल, वहां मंदिर के पास बनी मस्जिद तो भड़के VHP-बजरंग दल