मुंबई: गढ़वाल_भ्रातृ_मंडल , मुंबई के तत्वावधान में उत्तराखंड_समाज_दहिसर के सहयोग से दहिसर – पूर्व के आनंद नगर में स्थित एन . एल. ग्राउंड में उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेला के समापन के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड के धराली सहित अन्य क्षेत्रों में आये आपदा में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं की शांति हेतु मौन रखकर तत्पश्चात आचार्य जयानंद सेमवाल शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस समय विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय दहिसर विधान सभा की विधायिका श्रीमती_मनीषा_ताई_चौधरी जी के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के संयोजक श्री_गोपाल_सिंह_नयाल ने सभी का परिचय दिया । श्रीमती_माया_जोशी व श्रीमती_पुष्पा_बिष्ट ने सभी आगंतुकों को तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया । श्री शंकर सिंह रावत, श्री अर्जुन सिंह रावत ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला । मंडल के अध्यक्ष_श्री_रमण_मोहन_कुकरेती ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर_राजेश्वर_उनियाल ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मनोज द्विवेदी , श्री कीर्ति सिंह रावत , श्री मंजीत रावत , श्री शरद नेगी , श्री रोहित नयाल , श्री नीरज नयाल , श्री वीरेंद्र सिंह गुसाईं , धीरज नयाल , आदि का विशेष सहयोग रहा । पहाड़ी रस्याण द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में श्री गणेश नौटियाल , श्री रमेश बलोदी , श्री विनोद भारद्वाज , श्री बुद्धि प्रसाद देवाली ,श्री कुंदन सिंह नेगी , श्री राजू मेहरा , श्री रवि बिष्ट , श्री सुरेंद्र मेहरा आदि गणमान्य उपस्थित थे ।
