Advertisement Section
Header AD Image

10वीं, 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की चीज, 10 दिन में कर लें सीबीएसई क्वेश्चन बैंक की प्रैक्टिस

नई दिल्ली, 3 फरवरी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 जल्द ही शुरू होने वाली है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 15 फरवरी को हो जाएगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं एग्जाम 4 अप्रैल, 2025 तक चलेंगे। फिलहाल एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, जिन्हें परीक्षा सगंम पोर्टल की मदद से चेक किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

इस बीच सीबीएसई बोर्ड की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की गई कुछ चीजें आपके लिए तैयारी को अंतिम रूप देने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। इन्हीं में से एक है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाला प्रश्न बैंक, जिसके लिंक यहां दिए गए हैं। यह क्वेश्चन बैंक आपके लिए आंसर राइटिंग प्रैक्टिस और प्रश्न पत्र उत्तर लिखने में बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर तीन विषयों अंग्रेजी, गणित और साइंस के क्वेश्चन बैंक उपलब्ध कराए गए हैं। जिसे यहां चेक कर सकते हैं। https://cbseacademic.nic.in/qbclass10.html

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के क्वेश्चन बैंक का एक लिंक भी एक्टिव है, जिसमें बिजनेस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, अकाउंटेंसी, इकॉनॉमिक्स, केमेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और इन्फोर्मेटिक प्रैक्टिसेस विषयों के क्वेश्चन बैंक दिए हैं। https://cbseacademic.nic.in/qbclass12.html

इसके अलावा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए एक और लिंक सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। इस लिंक में सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए प्रश्न बैंक जारी किए गए हैं। https://cbseacademic.nic.in/additionalPQ.html

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। छात्र बहुत ध्यान से एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें।

Previous post राष्ट्रीय खेल में फिक्सिंग मामला, ताइक्वांडो डायरेक्टर कंपटीशन DOC प्रवीण कुमार पर एक्शन, आईओए ने गेम्स शुरू होने से पहले हटाया
Next post 53 साल बाद अपने मायके भटवाड़ी पहुंचीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, पहली पहाड़ी महिला, जिसने फिल्म में काम किया