Advertisement Section
Header AD Image

ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

 

देहरादून। भारतीय स्टेट बैंक लांघा शाखा द्वारा ग्रामसभा सोरना डोभरी में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार, नाबार्ड के महाप्रबंधक शशि कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के चैनल मैनेजमेंट के सहायक महाप्रबंधक जय प्रकाश और बैंक ऑफ बड़ौदा के उपमहाप्रबंधक अरविंद जोशी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, रि-केवाईसी के महत्व, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर अरविंद कुमार ने सभी से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं और संदेशों को व्यापक रूप से फैलाएं तथा अन्य लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें।

 

 

 

 

Previous post नवरात्र पर्व से पहले व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश
Next post -मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन -स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर होगा कार्यक्रम, आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ेंगे कदम