Advertisement Section
Header AD Image

बेटे की आस में था, पत्नी ने चौथी बेटी को दिया जन्म, पिता ने नवजात को जमीन पर पटक कर मार डाला

इटावा, 20 सितम्बर। यूपी के इटावा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी नवजात बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला. हत्यारोपी पिता चौथी बेटी के जन्म से गुस्से में था. पहले से उसकी तीन बेटियां हैं. जब पत्नी ने चौथी बेटी को जन्म दिया तो वो आगबबूला हो उठा और गुस्से में खौफनाक कदम उठा बैठा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चौथी बेटी के जन्म से गुस्से में आकर 30 वर्षीय एक शख्स ने अपनी नवजात बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला. वह बेटे की उम्मीद में था, लेकिन पत्नी ने बेटी को जन्म दे दिया. जिसके बाद शख्स भड़क उठा और नवजात को जान से मार दिया.
इटावा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बेटी की हत्या के मामले में बबलू दिवाकर नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को जब उसने यह हिंसक कृत्य किया तो वह नशे में था.
मामले में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा कि दिवाकर बेटी के जन्म से परेशान और गुस्से में था. उन्होंने बताया कि दिवाकर की पहली पत्नी से बेटियां थीं. पहली पत्नी की मृत्यु हो गई. फिर उसने दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी बेटी ही हुई.
एसएसपी ने बताया कि दिवाकर की चौथी बेटी पिछले महीने पैदा हुई थी. बीते रविवार को अपने माता-पिता से बहस के दौरान नशे में धुत दिवाकर ने एक महीने की इस बेटी को अपनी पत्नी की गोद से छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया. बच्ची को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि दिवाकर की पत्नी की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. इस घटना से परिवार सदमे में है
Previous post हरियाणा की शराब पर उत्तराखंड का मोनोग्राम लगाकर करते थे सप्लाई, गोदाम और वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार
Next post महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का सीएम आवास कूच, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई नेता हिरासत में