Advertisement Section
Header AD Image

होली पर मिलेगा दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, हो रही तैयारी

नई दिल्ली, 8 मार्च। अब होली के अवसर पर भाजपा अपने दूसरे चुनावी संकल्प को पूरा करने में जुटी है। बताया जाता है कि वादे के अनुरूप भाजपा होली पर गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित करेगी। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महिला समृद्धि योजना की लांचिंग पर खुलकर कुछ नहीं कहा,  लेकिन इशारा जरूर किया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भाजपा की दो महिला  उपमुख्यमंत्री हैं और अब दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला बनी है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।  यह नारी सशक्तीकरण या आर्थिक सशक्तीकरण का भी रुप है। उन्होंने कहा कि  पहले महिलाएं 200 सिगरेट के बराबर धुंआ अपने फेफड़ों में लेकर सुबह का नाश्ता तैयार करती थी लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देकर इस समस्या का समाधान किया है।
उन्होंने कहा कि  इज्जत घर बनाकर 12 करोड़ बहनों को सुविधा देने का काम भी किया गया।
उन्होंने कहा कि आज प्रेगनेंसी के दौरान 26 हफ्तों की छुट्टी देने की अगर किसी सरकार ने व्यवस्था की तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।
दिल्ली में लगभग 2.59 लाख उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि आठ मार्च को ही पंजीकरण शुरू करने के साथ ही महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने लगेंगे।
महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली की महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं थी। जब तक महिलाओं के मन में आत्मविश्वास नहीं पैदा होगा, तब तक विकसित भारत संभव नहीं है।
Previous post फाइनल में आज गदर मचा देंगे भारतीय खिलाड़ी… न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन लाने की रखते हैं ताकत
Next post होली से पहले मनी दिवाली! दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, देहरादून सहित टीम इंडिया की जीत पर पूरे देशभर में जश्न