
कोटद्वार 8 जुलाई| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सिद्धबली धाम पहुंचकर सिद्धबली बाबा के दर्शन किए|
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना कर सिद्धबली बाबा से प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की| पूजा अर्चना के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र गोरांग भूषण एवं पुत्री देवयानी भूषण भी मौजूद थी|