अमेरिका–ईरान के बीच युद्धविराम, दुनिया ने ली राहत की सांस

देहरादून!
पिछले कुछ समय से अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव और हमलों के दौर के बाद अब हालात में बड़ी राहत देखने को मिली है। 28 फरवरी से शुरू हुई इस सैन्य टकराव की स्थिति में जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे थे, वहीं ईरान ने भी मजबूती के साथ जवाब दिया।
इस संघर्ष के चलते खासकर हार्मोन (Hormuz) जलडमरूमध्य में गतिविधियां प्रभावित होने से वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी नकारात्मक असर पड़ा, जिससे पूरी दुनिया चिंतित थी। लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत की भावना देखी जा रही है।
युद्धविराम की खबर सामने आते ही ईरान की सड़कों पर लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि यह विराम अस्थायी बताया जा रहा है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान सभी अहम मुद्दों पर बातचीत कर स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस घटनाक्रम पर जल्द ही अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। माना जा रहा है कि वे इस स्थिति को अपनी कूटनीतिक सफलता के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि इस संघर्ष में किसकी जीत हुई और किसकी हार, लेकिन इतना जरूर है कि युद्धविराम ने पूरी दुनिया को राहत का मौका दिया है।

admin