अंकित आर्य को OBC आयोग के उपाध्यक्ष की कुर्सी से किया बर्खास्त ।

श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।

देहरादून पुष्कर सिंह धामी का कोप अंकिता भंडारी की हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर बरसने के बाद अब उसके बड़े भाई अंकित आर्य और पिता विनोद आर्य पर बरस पड़ा है.रात को ही ऋषिकेश में वनंत्रा रिजोर्ट पर JCB भेज के उसको तहस-नहस करने के बाद भोर होते ही उसके भाई अंकित आर्य को OBC आयोग के उपाध्यक्ष की कुर्सी से बर्खास्त कर दिया. साथ ही उसको तथा पिता को भी पार्टी से ही बाहर का दरवाजा दिखा दिया.

 विनोद आर्य
पुलिस जीप में ले जाते वक्त पुलकित की गुस्से लोगों ने खूब मरम्मत कर दी थी

प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) L FANAI ने अंकित की बर्खास्तगी का आदेश CM के आदेश पर जारी भी कर दिया. पिता हालाँकि पार्टी के पुराने कारिंदे और संघ से वास्ता रखते हैं लेकिन पुष्कर ने दोनों की कोई परवाह किए बिना बर्खास्तगी का फैसला लेना पसंद किया. पुष्कर के एक के बाद के उठाए जा रहे भ्रष्टाचार और जुर्म के खिलाफ कदमों से BJP को सबसे अधिक राहत मिली है.

उसके लिए ऐसे विकट हालात में विपक्ष और मीडिया का जवाब देना निशित रूप से बहुत मुश्किल होता. मुख्यमंत्री ने अपने त्वरित और कठोर कदमों से विपक्ष को भी बहुत आक्रामक होने का मौका कम ही दिया है. BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पुष्कर के कहने पर ही दोनों पिता-पुत्र को पार्टी से निकाल बाहर किया. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि BJP में किसी भी ऐसे शख्स को पल भर भी नहीं रहने दिया जाएगा जो नारी और समाज-देश के लिए घातक साबित हो सकता है.

bureau