रुड़की, हरिद्वार।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर एक महिला की अस्मिता से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी डॉक्टर ने उपचार के बहाने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया और उसके बाद गलत नीयत से छेड़छाड़ की कोशिश की।

