बप्पी लहरी का मुंबई के अस्पताल में 69 साल की उम्र मे निधन ।

बप्पी लहरी का मुंबई के अस्पताल में 69 साल की उम्र मे निधन ।

देहरादून :-  सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र मे निधन हो गया जो एक शोक की तरह है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है।  बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बप्पी लहरी के निधन की जानकारी दी गई है। इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है, ‘लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। मंगलवार को अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर आने के लिए कहा। उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनका निधन ओएसए की वजह से हुआ है।’

bureau