प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र कर सकती है आहूत ।
श्रेष्ठन्यूज़ देहरादून उत्तराखंड संपादक वन्दना रावत।
देहरादून :- धामी सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में गैरसैंण में सरकार सत्र आहूत कर सकती है।
बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का यह सत्र चुनाव के तत्काल बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। बजट सत्र क्या गैरसैंण में आहूत होगा, इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जून महीने में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। इस बात की संभावना है कि सत्र जून महीने के दूसरे पखवाड़े से हो।

