0कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने फायर सेफ्टी को लेकर अपने वक्तव्य दिया एवं आग लगने के समय आम जनता को किस तरह के सावधानियां बरतनी चाहिए उसे पर भी प्रकाश डाला एवं प्रदेश भर में वनअग्नि से हो रहे नुकसान से कैसे बचा जाए उसके बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंन्स के चीफ कन्ट्रोलर एस के साहू ने भी शिरकत की। सी व्यू सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ महावीर बर्त्वाल ने कार्यक्रम के मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आशिमा बर्त्वाल, अशोक भट्ट, कुलभूषण नैथानी, शिव नारायण, संदीप रौतेला, गंभीर रावत, सुनील बिष्ट, मीनाक्षी, राजी चौहान, मनोज, मोहित बर्त्वाल, अंकित सेमवाल, अंकित राणा, तुलास संस्थान के स्वयंसेवक, सुभाष चंद्र बोस अनाथालय के बच्चे, डॉ. हेमंत बिष्ट और सभी सी व्यू सेवा ट्रस्ट के सदस्य आदि मौजूद रहे।

