
देहरादून। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने देहरादून में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। यह नया शोरूम खाता संख्या 291, खसरा संख्या 26,170, राजपुर रोड, किशनपुर में स्थित है। इस अवसर पर योगऋषि स्वामी रामदेव जी, सह-संस्थापक, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड एवं घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य उद्घाटन के उपलक्ष्य में, किसना ने विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा की है — लॉन्च के दिन हीरे के आभूषणों पर अतिरिक्त 5% की छूट का लाभ उठाएं। साथ ही, चल रहे उत्सव सीजन के तहत ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हीरे और सोने के आभूषणों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक इस उत्सव का भरपूर आनंद ले सकें।
पराग शाह, सीईओ, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा, “देहरादून में हमारे नए शोरूम के साथ, हम एक भव्य और शानदार रिटेल स्पेस प्रस्तुत कर रहे हैं, जो ग्राहकों को सहज और उत्कृष्ट शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा। यह शोरूम आधुनिक और आकर्षक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज पेश करता है, जो ग्राहकों की विभिन्न पसंदों को पूरा करता है। ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत हमारा ‘बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ ग्राहकों को उनके खास पलों को और यादगार बनाने के लिए बेहतरीन वैल्यू प्रदान करता है।” किसना की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत, इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में सफाई अभियान और एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

