लम्बे समय से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र नौटियाल ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लम्बे समय से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र नौटियाल ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून श्रेष्ठ संपादक वन्दना रावत :- उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

चुनावों में जहां एक और तमाम संगठनों ने पार्टी हित में अपने अपने पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार जारी रखा है वहीं क्षेत्रीय दल उक्रांद से पदाधिकारियों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लम्बे समय से पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राजेंद्र नौटियाल ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार शाम कांग्रेस जिला मुख्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने उन्हें और समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजेन्द्र नौटियाल पार्टी द्वारा भाजपा से उक्रांद में शामिल हुई सरला खंडूड़ी को टिकट न दिए जाने के कारण नाराज चल रहे थे। पार्टी द्वारा रुद्रप्रयाग विधानसभा में उनकी अनदेखी को लेकर आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उक्रांद द्वारा रूद्रप्रयाग विधानसभा से मोहित डिमरी को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा गया है। गढ़वाल मंडल प्रभारी सुभाष पुरोहित

bureau